कोडरमा: कोडरमा प्रखंड की गझंडी पंचायत का झुमका गड्डा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित
कोडरमा प्रखंड के गझंडी पंचायत अंतर्गत झुमका गड्डा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को 2 बजे बताया कि गांव में पानी, सड़क, बिजली और आवास जैसी मूलभूत समस्याएं अब तक दूर नहीं हो पाई हैं। लोग मजबूरी में झोपड़ियों में रह रहे हैं।