राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कोण्डागांव जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें।जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों,उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा है।