डुमरांव क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। इस मामले में बिहटा निवासी मुस्तफा अंसारी पर दिनेश पाठक सहित कई लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति लगभग डेढ़ लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया।