बरौली: बलुआ टोला बेलसड़ में बाइक के धक्के से बच्ची की हुई मौत, सदर अस्पताल में पहुंचा शव : मृतक बच्ची के मामा बुटेल कुमार यादव
बरौली थाना क्षेत्र के बलुआ टोला बेलसड़ गांव में बाइक के धक्के से तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजन इसकी जानकारी पुलिस को दिया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के बाद बुधवार की शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी जानकारी मृतका आराध्या कुमारी के मामा बुटेल कुमार यादव ने दी।