बरौली: देवापुर गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।