खुरई: जरवास बाईपास चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर, अन्त्येष्टि में जा रहे परिवार के 7 सदस्य घायल, एक सागर रेफर
Khurai, Sagar | Apr 19, 2026 रविवार शाम लगभग 5 बजे जरवास बाईपास चौराहे पर सवारियों से भरे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 7 लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, घायलों ने बताया कि दादी की अन्तेष्टि के लिए झिला गांव से रमगढ़ा गांव जा रहे थे, बाईपास चौराहे पर साइड में रोककर बच्चे को टॉयलेट कराने लगे तो ट्रक टक्कर मारते हुए चला गया।