राजातालाब: खड़ी बस में बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
खड़ी बस में बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बाइक सवार युवक खड़ी बस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी के लल्लापुरा निवासी दिलशाद पुत्र मुस्लिम किसी कार्य से भदोही गया था।