रहुई: नगर पंचायत रहुई क्षेत्र में बंद पड़े प्याऊ को पुनः की गई शुरू, 8 की जगह 4 जगहों पर लगाए गए प्याऊ
Rahui, Nalanda | Jun 10, 2026 भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नगर पंचायत रहुई द्वारा बाजार क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए प्याऊ को पुनः शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्याऊ हटाए जाने के कारण बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि 5 दिनों के बाद नगर पंचायत ने पहल करते हुए फिर से प्याऊ की व्यवस्था बहाल कर दी है।