कुटुंबा विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल और चर्चित रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को यहां बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हम (से.) के उम्मीदवार ललन राम ने उन्हें 21,525 वोटों के भारी अंतर से हराकर राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया।