डुमरा: पुनौरा थाने की पुलिस ने गोविंद फंदा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।
पुनौरा थाने की पुलिस ने गोविंद फंदा गांव में छापेमारी कर सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय के द्वारा जारी निर्गत वारंट के आलोक में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान प्रमोद कुमार झा के रूप में की गई है। जिस पर वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।