कटोरिया: कटोरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 31.5% मतदान
Katoria, Banka | Nov 11, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर दिन मंगलवार को कटोरिया के सभी 157 मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। इस दौरान सभी मतदान केंद्र पर लंबी कतारें देखी गयी। सुबह 11 बजे तक कटोरिया के 157 मतदान केंद्र पर 31.5% मतदान हुआ था। फिलहाल मतदान जारी है।