सिंगरौली: जन कल्याण पर्व और विजय दिवस पर सिंगरौली के पुलिस बैंड ने अलग-अलग जगहों पर दी प्रस्तुति
दिनांक 16.12.2024 को, “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के अवसर पर दोपहर 3:00 बजे बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस बैंड ने माजन मोड़, ट्रॉफिक तिराहा, अंबेडकर चौक पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।