मंझनपुर: रेतीली बालू लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 की मौत व 5 घायल मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, मंझनपुर में एसपी ने दी जानकारी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रेतीली बालू लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही ने सीएनजी ऑटो में सवार दो युवकों की जान ले ली, जबकि महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।