धमतरी: कर्मा चौक के पास पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल, थाना में मामला दर्ज
कोतवाली थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के लाल बगीचा वार्ड में किराए के मकान में रहने वाले हरिश्चंद्र भूआर्य कलेक्टर ऑफिस के पास स्टेट बैंक में गार्ड का काम करता है। जो 10 अप्रैल की शाम अपने भांजा के साथ मोटरसाइकिल में ड्यूटी पर जा रहा था। तभी धमतरी के कर्मा चौक के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए।