महसी: पिपरिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र में पिपरिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एकघरा गांव निवासी रमेश बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे, जबकि नसीर निवासी मोतीपुरवा रामपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पिपरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, दोनों बाइकों में तेज भिड़ंत हो गई।