विदिशा नगर: 12 महीने कीचड़-पानी से जूझता नानकपुर, सड़क के लिए ग्रामीणों ने लगाई गुहार
नटेरन तहसील के ग्राम नानकपुर के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेंड पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग, श्मशान घाट रोड और स्कूल जाने वाले रास्तों पर सालभर पानी व कीचड़ भरा रहता है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।