मधुपुर: मधुपुर के चर्चों में धूमधाम से ईस्टर संडे मनाया गया, प्रार्थनाओं के बीच शांति का संदेश दिया गया
मधुपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ईस्टर संडे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फादर विजय सिंह ने प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।