खगौल: 20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,दानापुर SDPO 2 ने दी जानकारी
दानापुर पुलिस अनुमंडल अंतर्गत नेउरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02) और नेउरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम स