ईसागढ़: एसडीएम ने ईसागढ़ में स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची
ईसागढ़ में एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।