श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर के स्टेट हाईवे 94 पर सड़क हादसे में अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 10, 2026
श्रीविजयनगर के निकट स्टेट हाईवे 94 पर बजरी के कारण मोटरसाइकिल फिसलने से 20 वर्षीय हरीश गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। गुरुवार रात के समय या हादसा हुआ शुक्रवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर एएसआई सज्जन सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल का उपचार जारी है।