अनूपपुर: किरर घाट के पास सीमेंट से भरा पिकअप पलटा, लोग बाल-बाल बचे
किरर घाट के पहले एक सीमेंट से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी राहगीरों एवं आने-जाने वाले लोगों द्वारा दी गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में सीमेंट लोड था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई है।