भरथना: बकेवर NH19 पर हुए हादसे में एक मजदूर की मौत
बकेवर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कमरन धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मजदूर शिवनारायण उर्फ गोदन सिंह राजावत उम्र 50 बर्ष पुत्र बाबू सिंह ग्राम फतेहपुर थाना बकेवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इटावा में गैस एजेंसी पर मजदूरी करते थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।