शिकोहाबाद: सुम्मेरपुर में युवती पर पागल कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
फ़िरोज़ाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में एक युवती पर सोमबार को पागल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय हीरा पुत्री अरविंद अपने पशुओं को लेकर जा रही थी, तभी पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवती को गहरे घाव आए हैं। परिजनों ने उसे शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।