परसिया: बरारिया में बिजली के तार की चपेट में आकर बकरी की मौत, न्युटन पुलिस चौकी मे की शिकायत
न्यूटन चिखली पुलिस चौकी के ग्राम बरारिया में ,विद्युत तार की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई। मंगलवार को तेज बारिश और तूफान के कारण खेत के बिजली के तार जमीन पर गिर गए थे। इसकी चपेट में आकर बकरी की मौत हो गई। बकरी की मालिक कलावती कहार ने बुधवार सुबह साढे सात बजे बताया कि खेत में गिरे तार की चपेट में बकरी आ गई। बकरी की करंट से मोत हो गई।