कल्याणपुर: गढ़ी मोहनपुर में शिव महायज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचिका ने सुनाई शिवलिंग महिमा, उमड़े श्रद्धालु
मोहनपुर प्रखंड के गढ़ी मोहनपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय शिव महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से आई कथा वाचिका दीदी प्रीति रामानुज ने शिव पुराण कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए शिवलिंग की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति से जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति होती है।