बगोदर: माहुरी-लुकुइया पथ का ₹3.49 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास
बगोदर के जीटी रोड माहुरी,उपरटोला,दुधमाटिया होते हुए लुकुइया तक पथ का मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत निर्माण होगा।जिसका विधिवत शिलान्यास रविवार को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने शिलापट्ट अनावरण कर किया।उक्त पथ 3.49 करोड की लगात से 6.5 किमी निर्माण होगा।उक्त पथ काफी जर्जर हो गया था जिसके कारण लोगो की अवागमन से काफी परेशानी होती थी।अब इस पथ के बन जाने से ग्रमीणो की अवागमन सुविधा होगी।