लोहरदगा: शेख भिखारी की याद में हिरही चौक पर मेला सह कंबल वितरण संपन्न, 18 वर्षों से जारी परंपरा
यह आयोजन लगातार 18 वर्षों से किया जा रहा है, जो सामाजिक सेवा और आपसी भाईचारे की मिसाल बन चुका है। इस अवसर पर लगभग 600 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वितरण के दौरान कुछ समय के लिए हो-हंगामे की स्थिति जरूर उत्पन्न हुई, लेकिन आयोजन समिति और प्रशासनिक सहयोग से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ा।