लोहरदगा: मन्हों चौक में शहीद शेख भिखारी शहादत दिवस पर मेला आयोजित, स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि
शहीद शेख भिखारी की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता: हाजी अब्दुल जब्बार लोहरदगा जिले के मन्हों चौक में स्मारक समिति हिरही, लोहरदगा के तत्वावधान में शहीद शेख भिखारी शहादत दिवस सह मेला का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ रविवार शाम करीब 6 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि आईटीडीए डायरेक्टर सुषमा नीलम सोरेन, SDO अमित कुमार, SDPO श्रद्धा केरक