विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में लगातार विप श्रद्धालुओं का आना जारी है मंगलवार सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होने वाली भस्म आरती में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता एम.श्रीकांत ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाए मंदिर समिति की ओर से अभिनेता एम श्रीकांत का स्वागत सम्मान किया गया