अररिया: अररिया में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कृष्णापुरी में भक्तों की उमड़ी भीड़
Araria, Araria | Apr 12, 2026 अररिया शहर के शिवपुरी स्थित हरे कृष्ण केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन रविवार की शाम 5 बजे भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ भवन, कृष्णापुरी, एपीएस रोड, वार्ड संख्या 09 के समीप स्थित मैदान में किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।