प्रखंड के रघुनीकित्ता गांव में उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.सोमवार को दिन के करीब 11 बजे रघुनीकित्ता गांव निवासी पवन कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित बेर के पेड़ से बैर तोड़ रहा था. इसी दौरान बेर के पेड़ से सटे उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार के झटके से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.