दीपावली के पावन पर्व पर सामर्थ्य फाउण्डेशन ने ऋषि मंगरी गोशाला में गोपालकों का सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया और राशन, दीपक व मिठाइयां भेंट कीं। सचिव रवि विराणी ने कहा कि यह सम्मान गौ सेवा में लगे गोपालकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।