धार: MBBS में एडमिशन के नाम पर ₹2 लाख की धोखाधड़ी, कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Jul 12, 2025 धार शहर में कस्तूरबा मार्ग निवासी निधि शर्मा के साथ एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर दो लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। सलकनपुर में निजी स्कूल चलाने वाली निधि ने अपनी बेटी की एमबीबीएस में पढ़ाई के लिए पति के दोस्त सौरभ शाह से मदद मांगी थी।