मुहम्मदपुर मई गांव के पास सोमवार 2 बजे करीब एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया।