मोहनिया: पुसौली गोला पर बदमाशों ने दुकानदारों के साथ की मारपीट, दो दुकानदारों सहित चार घायल, दो को लाया गया अस्पताल
Mohania, Kaimur | Jan 17, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली गोला के पास दुकान बंद कर रहे दुकानदारों के साथ 10-15 की संख्या में रहे बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें दो दुकानदार सहित चार लोग घायल बताए जा रहे हैं वही दो लोगों को कुदरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है वही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है