पलिया: बसही से आ रही बस संपूर्णा नगर रोड पर पलिया ब्लॉक के सामने खड़े डम्पर में घुसी, दर्जनों यात्री घायल हुए
लखीमपुर खीरी जिले में आज मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पलिया के संपूर्णानगर रोड पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डम्पर में जा घुसी। यह बस पलिया बस यूनियन की बताई जा रही है, जो बसही से आ रही थी हादसा पलिया ब्लाक रोड के सामने हुआ जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दर्जनों यात्री हुए घायल।