जमुई के सांसद अरुण भारती ने रविवार को 2 बजे जमुई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।