बांधवगढ़: उमरिया में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, तापमान 7.5 डिग्री पर, अध्यक्ष रश्मि सिंह ने अलाव जलाने के दिए निर्देश
उमरिया में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने नगरवासियों को ठंड से राहत दिलाने अलाव जलाये गये ।