हज़ारीबाग: स्टीफन स्कूल के पास मोबाइल और नकद लूटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हजारीबाग स्टीफन स्कूल के पास मोबाइल और नकद लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले की विवेक कुमार मोदी चौधरीडीह थाना सरिया जिला गिरिडीह वर्तमान पता कोर्रा अपने दोस्त से मिल कर आ रहा था, उस दौरान संत स्टीफन स्कूल के पास तीन लोगों ने उसे घेर कर मारपीट करते हुए 5 सौ रूपये और मोबाईल लूट लिया। इस संबंध वादी के आवेदन पर बड़ा बाजार थाना में दर्ज हुआ।