जरीडीह: मेसर्स श्री भोले मिनरल्स चैनपुर में शत् प्रतिशत मतदान के लिए दिलाया गया संकल्प
Jaridih, Bokaro | Apr 25, 2024 जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के निर्देश पर चैनपुर स्थित मेसर्स श्री भोले मिनरल्स स्टोन चिप्स क्रेशर में स्वीप कोषांग के तहत प्रोपराइटर राजेश कुमार सिंह ने क्रेशर में काम कर रहे कर्मियों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को शत् प्रतिशत मतदान के महत्व को बताते हुए आगामी 25 मई को अपने अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करने का संकल्प दिलवाया।