जरीडीह: जैना में अंचल निरीक्षक व अंचल कर्मियों ने घर-घर जाकर आगामी चुनाव में छूटे हुए लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक
Jaridih, Bokaro | Apr 24, 2024 जैना पंचायत में लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य के ओषत मतदान प्रतिशत से कम मतदान होने वाले मतदान केन्द्रों में जरीडीह अंचल निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद व राजस्व उपनिरीक्षक अंजू रानी ने अंचल कर्मियों संग पंचायत में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदाता मार्ग दर्शिका देते हुए मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करने को कहा। साथ मतदाताओं को मतदान करने की अपील की।