सुपौल: सुपौल में मौसम बदला, बारिश से लोगों को राहत और किसानों की चिंता बढ़ी
Supaul, Supaul | Apr 26, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र सहित पूरे जिले में रविवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह तक जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं अचानक तेज हवाओं, मेघ गर्जन और झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश शुरू होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली और वातावरण सुहावना हो गया। कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और उमस के कारण आम जनजीव