परसिया: बेलगांव में सड़क पर घायल मिले बाइक सवार को डायल 112 ने अस्पताल पहुँचाया, जान बची
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलगांव में अनखावाडी पुलिया के पास बाईक सवार सडक पर घायल मिले। दोनों घायलों को डायल 112 एफआरवी 13 से तत्काल अस्पताल लाया गया। पायलट अनिल पाल, आरक्षक विपिन पांडे की तत्परता से घायलों को समयपर अस्पताल पहंुचाकर जान बचाई गई। घटना सोमवार 8 बजे की है। रात 8:20 पर इन्हें अस्पताल लाया गया।