फुलवरिया: फुलवरिया में 66.23% मतदान हुआ, पहली बार बने युवा वोटरों में दिखा उत्साह, 89 वर्षीय वृद्धा ने भी किया मतदान
फुलवरिया के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया। गुरुवार की दोपहर दो बजे तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार के चुनाव में पहली बार वोटर बने युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। शाम 6 बजे तक फुलवरिया में 66.23%मतदान हुआ। इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।