औरैया: दिबियापुर से बायोगैस परियोजना की शुरुआत होगी, जानकारी दी उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि प्रदेश में सौ बायोगैस संयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। भारत सरकार ने इसके लिए दस हजार करोड़ रुपये दिए हैं। भविष्य में गोबर गैस को कंप्रेसर के जरिए सिलिंडर में भरकर घरों तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने कहा कि बायोगैस परियोजना की शुरुआत दिबियापुर से की जाएगी।