आगरा: बिजली घर चौराहे को मॉडल रूप में तब्दील कर ट्रैफिक सुधारने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने की बैठक
Agra, Agra | Nov 14, 2024 आगरा के बिजलीघर चौराहे को मॉडल चौराहा बनाने के लिए डीसीपी ट्रेफ़िक हिमांशु गौतम ने बीती 13 और 14 नवंबर की रात व्यापारियों, ऑटो चालकों और पार्किंग ठेकेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात अव्यवस्था और अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए। बिजली घर चौराहे के चारों तरफ 50 मीटर एरिया में नो ट्रैफिक जॉन बनाया।