आगरा: आगरा में सर्दी के पहले कोहरे ने पूरा शहर धुंध में ढक दिया, कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी
Agra, Agra | Nov 14, 2024 आगरा में सर्दी का पहला कोहरा छा गया है, जिससे पूरा शहर धुंध के आगोश में समा गया है। गुरुवार की सुबह विजिबिलिटी कम होने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मौसम में अचानक करवट बदलने से कोहरे के कारण वाहन लाइट चालू करके धीमी रफ्तार में चलते दिखाई दे रहे हैं। यह सर्दियों की शुरुआत होने से पहले का पहला कोहरा है, जो शहर के अलावा देहात छेत्र में भी देखा जा रहा है।