राजगढ़: सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत राजगढ़ जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ जिले में रविवार को शाम 4:00 बजे करीब सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कालीपीठ राजगढ़ सहित अन्य जगहों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।