नगर परिषद , चाईबासा के अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को इच्छुक जिला कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी ने अपनी दावेदारी पेश किया है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह नगर निकाय चुनाव ,चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय को सौंपा है।