जबलपुर: मदन महल नरसिंह वार्ड में अवैध कब्जे के कारण मोहल्ले का रास्ता बंद, 300 से ज्यादा लोग परेशान
जबलपुुर मदन महल, नरसिंह वार्ड: स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी के कुछ लोगों पर नाले के ऊपर बने पुराने रास्ते को अवैध रूप से दीवार खड़ी करके बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह उनका पुराना और मुख्य रास्ता था, जिसके बंद होने से पूरे मोहल्ले का आना-जाना पूरी तरह प्रभावित हो गया है।